Home Haryana जेजेपी-इनेलो के एक होने की सम्भावनाओं पर अजय चौटाला ने लगाया विराम

जेजेपी-इनेलो के एक होने की सम्भावनाओं पर अजय चौटाला ने लगाया विराम

102
0
JJP National President
JJP National President
Jajhar, 15 April-भविष्य में इनेलो और जेजेपी के एक होने की सम्भावनाओं पर जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला ने एक तरह से पूर्ण विराम लगा दिया है। उन्होंने कहा है कि उनकी तरफ से यह चैप्टर पूरी तरह से क्लोज किया जा चुका है। अजय चौटाला के अनुसार जेजेपी और इनेलो रेलगाड़ी की अलग-अलग पटरियां है जिनका मेल होना मुश्किल हीं नही बल्कि नामुमकिन है। अजय चौटाला मंगलवार को झज्जर में एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने आए थे और यहीं पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
पीएम का हरियाणा आगमन जनता की आंखों में धूल झाेंकने वाला
 प्रधानमंत्री के हिसार एयरपोर्ट का उद्घाटन किए जाने के कार्यक्रम को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए अजय चौटाला ने कहा कि इस एयरपोर्ट का उद्घाटन अब  से पहले आधा दर्जन बार किया जा चुका है। लेकिन प्रधानमंत्री का यहां के उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लेना एक तरह से जनता की आंखों में धूल झोंके जाने के समान है। हवाई जहाज यदि उड़ाना हीं था तो इसको को कोई भी मंत्री यहां आकर उड़ा सकता था,प्रधानमंत्री के यहां आने की कतई जरूरत नहीं थी। वक्फ बोर्ड बिल को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए अजय चौटाला ने कहा कि मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए भाजपा द्वारा हमेशा ही इस प्रकार की कार्यवाहीं की जाती रही है और आगे भी ऐसा भाजपा करती रहेगी।
कांग्रेस के सीएलपी लीड़र घोषित न होने पर किया कटाक्ष
 कांग्रेस का सीएलपी लीड़र काफी लंबे समय बाद भी घोषित न किए जाने के सवाल पर कटाक्ष करते हुए अजय चौटाला ने कहा कि आज हम किस कांग्रेस की बात करते है। यह वहीं कांग्रेस है जोकि पिछले 12 साल से पार्टी का संगठन भी नहीं बना पाई है। झज्जर आने के कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताते हुए अजय चौटाला ने कहा कि जेजेपी चौ.देवीलाल की नीतियों पर चलने वाली पार्टी है। इसी माह की 25 अप्रैल को जेजेपी की तरफ से राज्यस्तरीय बैठक यहां झज्जर में आयोजित की जा रही है। इसी को लेकर चौ.देवीलाल से जुड़े रहे लोगों से सम्पर्क किया जा रहा है ताकि चौ.देवीलाल की नीतियों को आगे बढ़ाया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here