Home Ambala विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान के प्रति जागरूकता का संदेश, 26 यूनिट...

विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान के प्रति जागरूकता का संदेश, 26 यूनिट रक्त संग्रहित

3
0

अम्बाला-: विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर जिला रेड क्रॉस सोसाइटी, अम्बाला द्वारा रेड क्रॉस भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर उपायुक्त एवं जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष अजय सिंह तोमर तथा सचिव विजय लक्ष्मी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।कार्यक्रम का संचालन रेड क्रॉस के कार्यक्रम अधिकारी मनोज सैनी ने किया।

शिविर में बड़ी संख्या में रक्तदाताओं ने भाग लेकर मानव सेवा का परिचय दिया। सिविल अस्पताल अम्बाला छावनी की ब्लड बैंक टीम ने डॉ. नीतू सचदेवा के नेतृत्व में कुल 26 यूनिट रक्त एकत्रित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ रक्तदाताओं एवं समाजसेवियों ने उपस्थित रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।विशेष आकर्षण एसडी कॉलेज से जुड़े संजीव, उनके भाई तथा उनकी धर्मपत्नी सुरभि डोगरा रहे, जिन्होंने एक साथ रक्तदान कर समाज के सामने प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। उनके इस कदम ने पारिवारिक स्तर पर सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया।रेड क्रॉस के स्वयंसेवकों और इंटर्न्स ने शिविर की व्यवस्थाओं को सफलतापूर्वक संभाला। इनमें से कई स्वयंसेवकों ने भी रक्तदान कर सेवा भावना का परिचय दिया। रक्तदाताओं को सम्मान स्वरूप बैज, प्रमाण-पत्र तथा स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। साथ ही पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्टील के गिलास भी वितरित किए गए, जिनके माध्यम से सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को छोड़ने और गर्मी के मौसम में पर्याप्त पानी पीने का संदेश दिया गया।इस दौरान रेड क्रॉस स्टाफ के संजय खान, साहिल बाबा, जितेश, सानिया, गुरप्रीत सिंह और अमनजोत सहित अनेक लोगों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम के अंत में मनोज सैनी और उनकी टीम ने सभी रक्तदाताओं, सहयोगियों और उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त करते हुए विश्व रक्तदाता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here