Home Haryana राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला बोले..जीरो टॉलरेंस का स्वांग रचती है भाजपा

राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला बोले..जीरो टॉलरेंस का स्वांग रचती है भाजपा

102
0
कैथल, 21 जनवरी -राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला ने भाजपा पर जमकर हमला बोला।सुरजेवाला ने आरोप लगाते हुए कहा  कि बीजेपी जीरो टॉलरेंस का स्वांग रचती है। उन्होनें 47 पेपर बेच दिए, एमबीबीएस का पेपर बेच दिया और अब ये लोग अंडमान निकोबार के उपराज्यपाल का पद भी बेच रहे हैं।
राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला ने भाजपा को घेरते हुए कहा कि जब ये राज्यपाल, उप राज्यपाल और मंत्री पद को पैसों में खरीद सकते हैं तो जनता के साथ न्याय कैसे कर सकते हैं।
रक्षक नहीं भक्षक हैं ये लोग- सुरजेवाला
रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि ये सरकार कोई इंक्वारी करने में सक्षम नहीं है क्योंकि यहां पर जो भक्षक हैं, वही रक्षक बने बैठे हैं। ये सब भेड़िये की खाल ओढ़ कर बैठे हैं। इसलिए हाई कोर्ट को एक हाई कोर्ट मॉनिटर एसआईटी बनानी चाहिए। जिससे पता चल सके कि पैसा कहां-कहां तक गया गर ऊपर तक सबकी पोल खुल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here