Home Haryana हरियाणा में 7 पाकिस्तानी जासूसों की गिरफ्तारी पर बोले सीएम नायब सैनी...

हरियाणा में 7 पाकिस्तानी जासूसों की गिरफ्तारी पर बोले सीएम नायब सैनी : “देशद्रोहियों को नहीं बख्शा जाएगा”

198
0

चंडीगढ़ | हरियाणा में हाल ही में सामने आए पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सख्त प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पुलिस और जांच एजेंसियां देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ पूरी सख्ती से कार्रवाई कर रही हैं।

सीएम सैनी ने कहा, “पाकिस्तान हमारे पर्यटकों को उनके ही परिवारों के सामने बेरहमी से मौत के घाट उतार चुका है। ऐसे आतंकी मंसूबों को खत्म करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट कहा है कि आतंकवाद की जो भी बची-खुची जमीन है, उसे पूरी तरह मिट्टी में मिला दिया जाए। हमारे जांबाज सैनिकों ने सिर्फ तीन घंटे में यह करके दिखाया।”

ऑपरेशन सिंदूर में हुआ बड़ा खुलासा, हरियाणा से 7 जासूस गिरफ्तार

ऑपरेशन सिंदूर के तहत सुरक्षा एजेंसियों की ओर से लगातार मिल रहे इनपुट के आधार पर हरियाणा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 दिनों में 7 संदिग्ध पाकिस्तानी जासूसों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि ये सभी आरोपी आईएसआई के इशारे पर भारत की सैन्य गतिविधियों, धार्मिक स्थलों, और पर्यटन स्थलों की जानकारी पाकिस्तान भेज रहे थे।

पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों की जांच जारी है और सुरक्षा एजेंसियां नेटवर्क से जुड़े बाकी सदस्यों की तलाश में जुटी हुई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here