फ़रीदाबाद, 4 अप्रैल-दादा की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए पौता इरफान अपनी शादी पर हेलीकाप्टर से दुल्हन लेने बड़खल दशहेरा मैदान से उड़ान भरकर मेवात पिनगुवा के लिए हुए रवाना । दरअसल आज अचानक से फ़रीदाबाद के दशहरा मैदान में एक हेलीॉप्टर के लैंड करने के बाद लोग हैरान हो गए कि आखिर यह हेलीकॉप्टर यहां क्या कर रहा है जिसके बाद लोग मौके पर पहुंचे तो उन्हें पता चला कि एक युवक अपनी दुल्हनिया को लेने के लिए हेलीॉप्टर से जा रहा है ।
दूल्हे इरफान ने बताया कि उसके दादा ने करीब चार साल पहले उससे इच्छा जाहिर की थी कि वह अपनी दुल्हनिया लेने के लिए हेलीकाप्टर से बारात लेकर जाए ओर आज उनके दादा जी इस दुनिया में नहीं है इसलिए उनकी आखिरी इच्छा पूरी करने के लिए वह शादी के लिए हेलीकाप्टर से अपनी बारात लेकर जा रहा है और उसे इस बात की बेहद खुशी है । बता दें इरफान ने फ़रीदाबाद के बड़खल क्षेत्र से बारात निकली और दाशहेरा मैदान पहुंचा जहां हेलीकाप्टर उसका इंतज़ार कर रहा था जैसे ही इरफान बारात लेकर पहुंचा तो हेलीकॉप्टर में बैठ मेवात के पिनगुवा की ओर रवाना हो गया ।







