कुरुक्षेत्र, 4 अप्रैल-कुरुक्षेत्र लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में समस्याओं को सुनने पहुंचे हरियाणा राज्यमंत्री राजेश नागर। इस बैठक के दौरान कुल 17 समस्याएं सुनी गई।बैठक के दौरान बच्चे द्वारा अपनी गंभीर समस्या रखने पर मंत्री राजेश नागर एसएचओ पर भड़के, बोले मौके पर क्यों नहीं आए एसएचओ। मंत्री ने इस दौरान एसएचओ के खिलाफ कार्रवाई के दिए आदेश।
एसएचओ के खिलाफ कार्रवाई के दिए आदेश
राज्यमंत्री राजेश नागर ने कहा कि बिना सूचना के जो भी अधिकारी कष्ट निवारण समिति की बैठक में नहीं पहुंचते उनके खिलाफ भी की जाए करवाई।वक्फ संशोधन बिल पास होने पर कांग्रेस द्वारा किए जा रहे विरोध को लेकर कहा कि यह कोई धार्मिक बटवारा नहीं, कांग्रेस को इस प्रकार की बातें नहीं करनी चाहिए।वही बैठक में थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा ने तीन जन समस्याएं मंत्री के सामने रखी, जिस पर राज्यमंत्री ने तुरंत समस्याओं को संबंधित अधिकारियों द्वारा निपटवाने के आदेश दिए।







