Home Ambala CM मनोहर लाल खट्टर ने हरियाणा को दी सौगात, इन परियोजनाओं के...

CM मनोहर लाल खट्टर ने हरियाणा को दी सौगात, इन परियोजनाओं के किए उद्घाटन व शिलान्यास

165
0

चंडीगढ़ (एकता): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर मंगलवार को गुरूग्राम सहित प्रदेश के सभी जिलों में वीडियों कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित किया। मीडिया सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री ने 2700 करोड़ रुपए की प्रदेश को सौगात दी। उन्होंने कई परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किए। इसमें गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की 144 करोड़ की तीन परियोजनाएं शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक उन्होंने कई जिलों को 347 परियोजनाओं की सौगात भी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार विकास के कार्यो की तरफ ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने नूंह को पिछाड़ा था। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल गुरूग्राम के स्वतंत्रता सेनानी जिला परिषद हॉल (जॉन हॉल) में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बने।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here