Home Haryana जेल कैदियों के बीच हुई हिंसक मारपीट. शौचालय में लगी जाली को...

जेल कैदियों के बीच हुई हिंसक मारपीट. शौचालय में लगी जाली को नुकीला हथियार बनाकर किया हमला

144
0
करनाल, 4 अप्रैल-करनाल जिला की जेल में कैदियों के दो गुटों के बीच हिंसक मारपीट हो गई। बैरक नंबर 23 में बंद कैदियों ने शौचालय की जाली तोड़कर तेज धार नुकीले हथियार बना लिए और एक दूसरे पर हमला करना शुरू कर दिया। इस झगड़े में बैरक नंबर 23  में बंद कैदी दिल निवाज घायल हो गया। इसके बाद उसे तुरंत जिला जेल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना से जेल परिसर में हड़कंप मच गया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही की शुरू
ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों ने अलग अलग माहौल को शांत करवाया और जेल आला अधिकारियों को इसकी सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जेल अधिकारियों ने थाना रामनगर को इसकी सूचना दी इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।डीएसपी राजीव कुमार ने बताया कि कैदियों के दो गुटों में पहले से ही एक दूसरे से रंजिश थी। जैसे ही जेल में रोजमर्रा की भांति गिनती खुली उन्होंने शौचालय में लगी जालियों के खुद से बनाये नुकीले हथियारों से हमला कर दिया। फिलहाल इस झगड़े में एक कैदी घायल हुआ है जिसको जेल अस्पताल में ही भर्ती करा कर इलाज दिया जा रहा है। मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here