अम्बाला, 20 फरवरी –शंभू बॉर्डर पिछले 13 महीने से बंद है.जिसके कारण हरियाणा और पंजाब दोनों ही तरफ का व्यापारी वर्ग बुरी तरह परेशान चल रहा था ! वहीं अंबाला को तरफ से पंजाब और चंडीगढ़ जाने वाले लोगों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था, लेकिन बीते रोज पंजाब पुलिस के एक्शन के बाद बॉर्डर खोलने की खबर ने हर किसी के चेहरे पर मुस्कान ला दी है ! एक तरफ जहां कपड़ा व्यापारियों और ट्रांसपोर्टर की खुशी का ठिकाना नहीं वहीं दूसरी तरफ पंजाब से अंबाला में शादी करके आई महिलाओं ने भी बॉर्डर खुलने पर खुशी जाहिर की !
शंभू बॉर्डर बंद होने से हुआ काफी नुकसान
13 फरवरी को किसानों द्वारा दिल्ली कूच करने का एलान किया था इस कारण हरियाणा पुलिस द्वारा शंभू बॉर्डर को 11 फरवरी को कंक्रीट की पक्की बैरगेटिंग कर दी गई थी और शंभू बॉर्डर तब से लेकर आज तक बंद है ! कल पंजाब सरकार द्वारा भारी पुलिस बल तैनात किया गया और शंभू बॉर्डर पर धरना दे रहे किसानों को धरना स्थल से उठा दिया गया जिसके बाद हरियाणा पुलिस ने भी शंभू बॉडर से अब कंक्रीट से बनी बैरिकेटिंग को हटाना शुरू कर दिया है और उम्मीद जताई जा रही है कि आज शाम तक रास्ते को क्लियर कर दिया जाएगा ! जैसे ही शंभू बॉर्डर खोलने की खबर लोगों ने सुनी तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा ! लोगों ने इसके लिए पंजाब सरकार का धन्यवाद किया और वहीं उन्होंने कहा कि पिछले एक साल से ज्यादा समय से शंभू बॉर्डर बंद होने से काफी नुकसान हो रहा था !
कपड़ा व्यापारियों का कहना था कि हमारा माल लुधियाना से आता है और पंजाब से ग्राहक भी आता है जो शंभू बॉर्डर होने के कारण नहीं आ रहा था वहीं पंजाब जाने के लिए वाया चंडीगढ़ से होकर जाना पड़ता था जिससे समय के साथ आर्थिक नुकसान भी होता था ! बता दें कि शंभू बॉर्डर बंद होने से वाया चंडीगढ़ जाना पड़ता था जिससे चंडीगढ़ रोड पर जाम की स्थिति बनी रहती थी और लोग जाम में कई घंटों तक फंसे रहते थे अब शंभू बॉर्डर खुलने से पंजाब जाने वाले लोगों को तो राहत मिली ही है इसके साथ साथ चंडीगढ़ जाने वाले लोगों ने भी राहत की सांस ली है ! चाहे ट्रांसपोर्टर हो कपड़ा व्यापारियों हो या फिर आम नागरिक हो शंभू बॉर्डर खुलने से सभी खुश दिखाई दे रहे है !







