Home Crime जिप चेयरमैन चुनाव से एक दिन पहले AAP नेता मक्खन लबाना हिरासत...

जिप चेयरमैन चुनाव से एक दिन पहले AAP नेता मक्खन लबाना हिरासत में, गुस्साए कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे

196
0

अंबाला (अंकुर कपूर): अंबाला जिला परिषद के चेयरमैन व उपचेयरमैन पद के चुनाव से पहले ही आप नेता मक्खन सिंह लबाना को CIA हिरासत में लिया है।

मीडिया सूत्रों के अनुसार मक्खन लबाना को हिरासत में क्यों लिया गया अब इस बात का पता नहीं चल पाया है। लेकिन आप नेता को पुलिस द्वारा हिरासत में लेने के बाद कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं। बता दें कि लबाना आप की तरफ से चेयरमैन पद के भी दावेदार हैं।
रविवार यानि कल अंबाला जिला परिषद के चेयरमैन व उपचेयरमैन पद के चुनाव हैं। एक दिन पहले उनकों हिरासत में लेना सवाल खड़े कर रहा है। इस मामले की जानकारी खुद लबाना ने शनिवार को हिरासत में जाने से पहले अपने कमरे से वीडियो भी बनाया था। मक्खन सिंह के घर पर पुलिस तैनात है। वहीं आम आदमी पार्टी की चित्रा सरवारा ने भी बयान दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here