करनाल, 20 मार्च ( TSN)-करनाल स्थित भाजपा पार्टी कार्यालय कर्ण कमल में बीजेपी प्रदेश महामंत्री अर्चना गुप्ता पहुंची। उन्होंने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया की आने वाली 22 व 23 मार्च को करनाल सहित हरियाणा के 7 जिलों पानीपत, यमुनागर, कुरुक्षेत्र, सोनीपत, गुरुग्राम व फरीदाबाद में बिहार दिवस का आयोजन किया जाएगा.जिसमें बड़ी संख्या में बिहार प्रवासी लोग मौजूद रहेंगे। बिहार से वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ-साथ कविनेट स्तर के मंत्री व कई विधायक गण भी इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
बीजेपी प्रदेश महामंत्री अर्चना गुप्ता ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यह है कि हरियाणा के अंदर बिहार प्रवासी मजदूरों का हरियाणा राज्य का उत्थान करने के लिए अहम योगदान है। चाहे व्यापार हो ,कृषि क्षेत्र में बुआई कटाई का काम हो, पानीपत में एक्सपोर्ट का काम,करनाल को राइस का हब माना जाता है व अन्य कोई भी क्षेत्र हो हमारे बिहारी बहन भाइयों का पूर्ण सहयोग रहता है।







