पलवल : ( चन्द्रिका )-भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विधायक दीपक मंगला ने शहर के मुख्य बाजारों में जाकर दुकानदारों सहित आम नागरिकों से आज शिष्टाचार भेंट की । इस दौरान उन्होंने लोगों को दीपावली पर्व की बधाई दी।
इस अवसर पर पलवल विधायक दीपक मंगला ने कहा कि यह दीपावली का पर्व सभी क्षेत्रवासियों के जीवन में खुशियां लेकर आए और जिस क्षेत्र में भी वे कार्यरत हैं, उसमें उन्हें निरंतर आगे बढने की क्षमता व साहस नसीब हो। उन्होंने कहा कि आज भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने शहर के मुख्य बाजारों में जाकर दुकानदारों सहित आम नागरिकों से आज शिष्टाचार भेंट कर उन्हें दीपावली पर्व की बधाई दी है। इस दौरान दुकानदारों और नागरिकों द्वारा पलवल विधायक दीपक मंगला सहित भाजपा कार्यकर्ताओं का स्वागत किया ।







