Home Haryana गेंहूँ की कटाई का सीजन सिर पर..जिले में अग्निशमन की गाड़ियों का...

गेंहूँ की कटाई का सीजन सिर पर..जिले में अग्निशमन की गाड़ियों का टोटा.. लोगो को जागरूक रहने की अपील

127
0
करनाल, 20 मार्च-गेहूं की कटाई के दौरान आगजनी की घटनाओं पर काबू पाने के लिए जिले में अग्निशमन विभाग पूरी तरह तत्पर है। कोई भी आग लगने की सूरत में डायल 112 पर सूचना दें ताकि समय रहते स्थिति को नियंत्रण में लाया जा सके।
जिले में विभाग के पास कितनी अग्निशमन की गाड़ियां:
करनाल अग्निशमन विभाग से अधिकारी राजीव भारद्वाज ने बताया कि हर साल गेहूं की कटाई के सीजन में आगजनी की घटनाएं सामने आती है। इस बार भी विभाग की तरफ से पूरी तैयारी है। उन्होंने बताया कि जिले में आगजनी की घटनाओं पर काबू पाने के लिए छोटी बड़ी 19 गाड़ियां है और 9 मोटरसाइकिल है। नीलोखेड़ी,तरावडी, इंद्री,घरौंडा और असन्ध ब्लॉक में दो दो गाड़ियां है। आने वाले समय मे गाड़ियों की संख्या को बढ़ाया जाएगा जिसके लिए विभाग के आला अधिकारी को डिमांड भी भेजी गई है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय मे सब फायर स्टेशन भी बढ़ाएं जाए गे जिसमे मुनक, पाढ़ा ओर निगद्दु बड़े गावों ने सब फायर स्टेशन बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि नीम अनुसार 50 हजार की आबादी के पीछे एक अग्नि शमन की गाड़ी होना जरूरी है। इस हिसाब से जिले में और ज्यादा अग्निशमन की गाड़ियों की जरूरत है।
लोगो से अपील :
अग्निशमन अधिकारी ने लोगों से अपील करते हुए कहा के लोग पहले से जागरूक है और जागरूक होने की जरूरत है। फसल अवशेषों में आग लगने की घटनाएं पहले से कम हुई है,लेकिन जो किसान भाई अभी भी फसल अवशेषों में आग लग रहे हैं वह ऐसा ना करें। सरकार की तरफ से फसल अवशेषों के प्रबंधन के लिए बहुत सी योजनाएं चलाई गई हैं।उन्होंने कहा कि जो लोग बीड़ी या सिगरेट पीते हैं वह अच्छे से बीड़ी सिगरेट को बुझाएं। अपने आसपास पानी और मिट्टी का प्रबंध करके रखें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here