सोनीपत, 12 मार्च -हरियाणा नगर निकाय चुनावों में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन किया है. सोनीपत नगर निगम मेयर उपचुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार राजीव जैन को 34 हजार 749 वोटो से जीत मिली है.जिसके बाद राजीव जैन और बीजेपी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है, तो राजीव जैन ने अपनी इस जीत का सहरा जनता को बांधा है और सोनीपत के विकास कार्यों में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने के बाद खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है.
कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान को 34 हजार 749 वोटों से हराया
आज नगर निगम के मेयर उपचुनाव में बीजेपी ने शानदार जीत हासिल की है. सोनीपत में आज हुई नगर निगम मेयर उपचुनाव की मतगणना में बीजेपी ने कांग्रेस पर बडी जीत हासिल की है और बीजेपी के राजीव जैन ने कांग्रेस के कमल दीवान को 34 हजार 749 वोटो से हराया , हालांकि जब नतीजे घोषित हुए तो दोनों उम्मीदवार गले मिलते हुए दिखाई दिए।
बीजेपी के उम्मीदवार और अब विजेता राजीव जैन ने कहा कि इस जीत का श्रेय भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और सोनीपत की जनता को जाता है. सोनीपत की जनता ने अपने विकास कार्यों के लिए बीजेपी को चुना है और अब बीजेपी की ट्रिपल इंजन की सरकार काम करेगी और सोनीपत का विकास कार्य और भी तेजी से होगा, तो उन्होंने कांग्रेस पर भी जमकर जुबानी बाण चलाए.उन्होंने कहा कि बीच चुनाव में प्रभारी बदलना कोई अच्छी बात नहीं थी. कांग्रेस के पास कोई भी अच्छा नेतृत्व नहीं है और बीजेपी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है.उन्होंने कहा कि अब सोनीपत के रुके हुए विकास कार्यों में तेजी आएगी।







