Home Haryana रेवाड़ी में प्लाइवुड शोरूम और गोदाम में भीषण आग, पांच मजदूरों ने...

रेवाड़ी में प्लाइवुड शोरूम और गोदाम में भीषण आग, पांच मजदूरों ने समय रहते दी सूचना

8
0
Screenshot

रेवाड़ी । शहर के गांव गोकलगढ़ स्थित प्लाइवुड शोरूम में रविवार सुबह अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में शोरूम के साथ लगते गोदाम को भी अपनी चपेट में ले लिया। गोदाम के बाहर सो रहे पांच मजदूरों ने धुआं और आग की लपटें देखकर तुरंत इसकी सूचना शोरूम मालिक, पुलिस और दमकल विभाग को दी।

जानकारी के अनुसार, गोकलगढ़ टी-प्वाइंट के पास वुड स्टूडियो नाम से प्लाइवुड का शोरूम संचालित है। रविवार सुबह करीब छह बजे शोरूम में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग शोरूम से जुड़े गोदाम तक पहुंच गई, जहां बड़ी मात्रा में प्लाइवुड और अन्य सामान रखा हुआ था। आग फैलने से वहां रखा सामान जलकर नष्ट हो गया।

आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने के प्रयास किए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए।

गनीमत रही कि आग लगने की घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। प्रारंभिक जांच में आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मामले की जांच कर रही हैं। वहीं, आग से हुए वास्तविक नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here