Home Crime रेवाड़ी पुलिस व ड्रग कंट्रोलर की सबसे बड़ी कार्रवाई, छापेमारी के दौरान...

रेवाड़ी पुलिस व ड्रग कंट्रोलर की सबसे बड़ी कार्रवाई, छापेमारी के दौरान नशे के इंजेक्शन बरामद

178
0

रेवाड़ी (अंकुर कपूर): रेवाड़ी पुलिस व ड्रग कंट्रोलर की सबसे बड़ी कार्रवाई सामने आई है। जहां छापेमारी के दौरान मेडिकल स्टोर पर नशीली दवा बेचने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से नशीली दवाइयां भी बरामद की गई।

जानकारी के मुताबिक 12 फरवरी को पुलिस को सूचना मिली कि बनीपुर चौक स्थित विनायक मेडिकल स्टोर पर नशीली दवाइयां बेची जा रही है। जिस सूचना के आधार पर सीआईए धारूहेड़ा और डीसीओ रेवाड़ी बनीपुर चौक पहुंचे थे।

पुलिस ने झज्जर के साल्हावास निवासी सुखबीर को काबू किया और मेडिकल स्टोर की जांच की गई तो बैग के अंदर कागज के डिब्बा में 30 पत्ते Proxywel Spas Capsules व 150 Mesopril kit combipack of mifepristone & misoprostol tablets को बरामद किया। जिसके बाद आरोपी को जडथल- लालपुर रोड के नजदीक नहर के पास काबू कर लिया गया। इस दौरान गाड़ी की तलाशी ली गई तो गाडी की डिग्गी में 2 गत्ता पेटियों में Tamadol, Tramadol Hydrochloride Injection व MTPTPTP kit बरामद हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here