करनाल, 12 मार्च -करनाल नगर निगम चुनाव के नतीजे घोषित किए जाने का समय आ गया है.मतगणना सुबह आठ बजे से जारी हो जाएगी।इस बार बीजेपी मेयर प्रत्याशी रेणुबाला गुप्ता और कांग्रेस मेयर प्रत्याशी मनोज वधवा के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सहता है। मतगणना से पहले रेणुबाला गुप्ता ने परिवार सहित मंदिर में विजय के लिए पूजा-अर्चना की.
बीजेपी प्रत्याशी रेणुबाला गुप्ता ने कहा कि आज चुनावी परिणाम की सम्पूर्ण आहुति है,नतीजे आने वाले है। देश और प्रदेश में बीजेपी की सरकार की कार्यशैली को जनता ने सराहा है और अब मेयर पद के साथ 20 वार्डो के सभी पार्षद प्रत्याशी बड़े मार्जन से जीत दर्ज कराएंगे।वहीं बीजेपी विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि हरियाणा में नगरनिगमों के चुनाव हुए है जिसमे करनाल भी एक है। आज बहुत बड़ा दिन है शहर ने अपनी सरकार चुननी।आज सर्वप्रथम शहर के नगर खेड़ा प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता के मंदिर में माथा टेककर आशीर्वाद लिया है की बड़े मेंडेट के साथ मेयर प्रत्याशी सहित सभी वार्डो के प्रत्याशी जीते तांकि शहर के समग्र विकास के साथ हम आगे बढ़ें।







