Home Ambala अम्बाला में NCD चेकअप कैम्प में लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सुविधा का...

अम्बाला में NCD चेकअप कैम्प में लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सुविधा का फायदा

162
0
अम्बाला, 21 फरवरी –अंबाला स्वास्थ्य विभाग द्वारा छावनी के 12 क्रोस रोड स्थित यादव धर्मशाला में सिविल सर्जन डॉक्टर राकेश सहल के निर्देशों पर NCD चेकअप कैम्प का आयोजन किया गया ! इस मौके पर भारी संख्या में लोगो ने पहुँचकर स्वास्थ्य की जांच करवाई । लोगो ने अपनी फैमिली आई डी, आधार कार्ड से अपने आयुष्मान कार्ड को चेक करवाया और काफी लोगो के मौके पर आयुष्मान कार्ड उपलब्ध भी करवाए गए। वहीं लोगों ने इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की जमकर सराहना की !
अम्बाला छावनी के 12 क्रोस रोड स्थित यादव धर्मशाला में सिविल सर्जन डॉक्टर राकेश सहल के निर्देशों पर पीएमओ डॉक्टर रेणु बेरी पजनी की देख रेख में एनसीडी हेल्थ चेकउप कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प में सीनियर सिटीजन की हेल्थ स्क्रीनिग के साथ साथ बीपी, शुगर, ब्लड सैंपल, टीबी की जांच के लिए स्पुटम के सैम्पल भी लिए गए। कैम्प में डॉक्टर चित्रा शर्मा, डॉक्टर जोगिंदर सिंह, डॉक्टर नवनीत, डॉक्टर लेविस, डॉक्टर खुशबू ने मरीजो की जांच की। जानकारी देते हुए डॉक्टर रेणु बेरी पजनी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के द्वारा समय समय पर इस तरह के मेडिकल चेक अप कैम्प का आयोजन किया जाता है। यादव धर्मशाला में आयोजित कैम्प में नागरिक अस्पताल की टीम के साथ स्कूल हेल्थ की टीम  ने भी मरीजो के स्वास्थ्य की जांच की। कैम्प में मरीजो के ब्लड के सैम्पल के साथ ही निशुल्क दवाईयाँ भी वितरित की गई। आगे भी इस तरह के कैम्प आयोजित किये जाएंगे। डॉक्टर चित्रा ने बताया कि मेडिकल चेकअप में काफी संख्या में लोगों ने पहुँचकर अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई है। लोगो को टीबी के प्रति जागरूक करने का भी कार्य किया गया है। कैम्प में  यादव सभा के प्रधान बलवंत यादव व उनकी पूरी टीम का भी बहुत सहयोग मिला इस कैम्प को सफल बनाने में।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here