फरीदाबाद (अकुंर कपूर): हरियाणा के फरीदाबाद में भी एक युवती के साथ निर्भया जैसी दरिंदगी होने की घटना सामने आई है। बता दें कि दिल्ली से फरीदाबाद के सेक्टर 7 इलाके में बीती एक पार्क में अर्धनग्न हालत में युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस के मुताबिक युवती के सिर पर वार कर हत्या की गई। बता दें कि युवती के प्राइवेट पार्ट में पाइप नुमा चीज डाली गई थी लेकिन इस मामले में पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने बाद वह पूरे मामले का खुलासा करेंगे।

पुलिस के मुताबिक युवती की उम्र (30) साल है जिसके दोनों हांथों पर ॐ लिखा हुआ है और एक हाथ पर RM लिखा था लेकिन अभी युवती की पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस फोरेंसिक टीम और सीआईए की टीम पूरे मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के मुताबिक उन्हें बुधवार करीब 8:00 बजे यहां युवती के लाश मिलने की सूचना मिली थी। लाश 2 से 3 दिन पुरानी बताई जा रही है।

पुलिस में फिलहाल डेड बॉडी को शिनाख्त के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मामले की संगीनता को देखते हुए जांच के लिए कई टीमें बनाई गई है। पुलिस के मुताबिक मृतका के शरीर पर सूट पहना हुआ था जबकि उसके निचले वस्त्र गायब थे। जब पुलिस से युवती के प्राइवेट पार्ट में पाइप डाले जाने के बारे में पूछा गया तो पुलिस ने गोलमोल जवाब दिया। फिलहाल पुलिस दवा कर रही है की इस मामले में जल्दी आरोपियों तक पहुंचेगी।







