पलवल, 21 फरवरी –अवैध रूप से अमेरिका में रह भारतीयों को डिपोर्ट करने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है.इसी बीच एक बड़ी खबर पलवल से आई है,जहां एक युवक को नौकरी के नाम पर थाईलैंड भेजने के बहाने साढ़े तीन लाख रुपए लेने के बाद उस युवक को म्यांमार में बंधक बनाकर मजदूरी करवाई जा रही है .जबकि उसे थाईलैंड में जॉब के नाम पर एजेंटों ने ठगी की थी। इतना ही नहीं जब पीड़ित पिंटू ने अपने परिजनों को इस बाबत सूचित किया तो एजेंटों ने पीड़ित के पिता चरणपाल से चार लाख रुपए की डिमांड की।
युवक के पिता की शिकायत पर दो नामजद लोगों पर हुआ मुकदमा दर्ज
शिकायतकर्ता चरणपाल के अनुसार दो युवकों जितेंद्र निवासी मानपुर और मेघश्याम निवासी सतुआगढ़ी ने उनके बेटे को नौकरी दिलाने का झांसा देकर थाईलैंड भेजने के नाम पर साढ़े तीन लाख रुपए ठग लिए लेकिन थाइलैंड की जगह म्यांमार भेजकर उसे वहां बंधक बना लिया गया। पिता ने जब एजेंटों से बेटे को वापस बुलाने के लिए कहा तो एजेंटों ने कहा कि और पैसे दो यदि पुलिस में शिकायत की तो बेटे को वहीं मरवा देंगे। बता दें कि अब पीड़ित युवक ने एक वीडियो संदेश जारी कर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मदद की गुहार लगाई है।







