अम्बाला, 21 फरवरी-अम्बाला छावनी के वार्ड नंबर 26 में चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के दौरान भाजपा नेता कपिल विज ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव से पहले जो जोश भाजपा के प्रति लोगों में नजर आ रहा है वह बिल्कुल एक तरफा माहौल की तरफ है। उन्होंने कहा कि कार्यालय खोलने का मकसद है कि चुनाव संचालन कार्यालय से हो।उन्होंने कहा 2014 से अम्बाला छावनी में विकास का पहिया तेजी से चल रहा है। वार्ड 26 के नजदीक सुभाष पार्क, योगशाला, बैडमिंटन हॉल, पंचकर्मा का निर्माण व अन्य सुविधाएं मंत्री अनिल विज द्वारा उपलब्ध कराई गई हैं। पुलिस चौकी भी हाउसिंग बोर्ड से बाहर सुभाष पार्क के समक्ष बनाई गई है। उन्होंने कहा विकास के पहिए को और तेज करने के लिए भाजपा द्वारा प्रधान पद के लिए स्वर्ण कौर और अन्य वार्डों से 32 उम्मीदवार खड़े किए गए हैं।
वहीं, अध्यक्ष पद प्रत्याशी स्वर्ण कौर वार्ड नंबर 26 में वार्ड स्तरीय भाजपा कार्यालय के उद्घाटन समारोह में शामिल हुई। मौके पर वार्ड 26 से भाजपा उम्मीदवार नरेश धवन के अलावा भारतीय जनता पार्टी के संयोजक संजीव सोनी के अलावा सोम चोपड़ा, कपिल विज, जसबीर जस्सी, राजीव गुप्ता, हर्ष बिंद्रा व अन्य मौजूद रहे। सभी नेताओं ने प्रधान पद के लिए स्वर्ण कौर व वार्ड 26 से नरेश धवन के लिए वोट मांगे।
प्रधान पद की प्रत्याशी स्वर्ण कौर ने कई वार्डों में किया प्रचार
वहीं प्रधान पद की उम्मीदवार स्वर्ण कौर ने आज वार्ड नंबर 4 में दलीपगढ़ क्षेत्र स्थित चुनाव कार्यालय से अपना चुनाव प्रचार प्रारंभ किया और घर-घर जाते हुए वार्ड नंबर 4 से भाजपा उम्मीदवार शिल्पा पासी साथ वोट मांगे। उन्होंने वार्ड नंबर 10 पार्षद पद उम्मीदवार रमन छतवाल के साथ अजीत नगर एवं अन्य क्षेत्रों में डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार चुनाव कार्यालय से प्रारंभ किया। इसके उपरांत उन्होंने वार्ड नंबर 11 में भाजपा उम्मीदवार आंचल सैनी के साथ मिलकर चुनाव प्रचार किया।







