Home Faridabad गर्मी के मौसम में आगजनी की बढ़ती घटनाओं के चलते फायर कर्मियों...

गर्मी के मौसम में आगजनी की बढ़ती घटनाओं के चलते फायर कर्मियों की छुट्टियां की रद्द

104
0
Firebrigade
Firebrigade
Faridabad, 17 April-गर्मियों में बढ़ रही आगजनी की घटनाओं को देखते हुए अग्निशमन विभाग पूरी तरह से सतर्क हो गया है. जिसके चलते फायर कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। फायर अधिकारी के अनुसार फसल कटाई के मौसम में खेतों में आगजनी और औद्योगिक क्षेत्र में आग लगने की घटनाओं के चलते उनका अग्निशमन विभाग पूरी तरह सतर्क है और जिले के 6 फायर स्टेशनों के तहत आग बुझाने वाली 28 दमकल की गाड़ियां 24 घंटे तैयार है। उनके अनुसार अग्नि शमन सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम किए जा रहे हैं ताकि लोग जागरूक हो और आगजनी की घटनाओं से बचा जा सके।
फरीदाबाद के सेक्टर 25 स्थित फायर स्टेशन के फायर ऑफिसर राकेश कुमार ने बताया कि गर्मी के मौसम में आगजनी की घटनाएं बढ़ जाती हैं और इस समय फसल कटाई का समय भी चल रहा है ऐसे में सुरक्षा के लिहाज से फायर कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है। उन्होंने कहा कि यदि किसी खेत में या औद्योगिक क्षेत्र में आगजनी। की घटना होती है तो हमारी गाड़ी सूचना पाकर तुरंत मौके पर पहुंच जाती है और जरूरत पड़ने पर अन्य फायर स्टेशनों से भी गाड़ियां मंगवा ली जाती हैं। उन्होंने बताया कि हमारे यहां अग्नि सप्ताह मनाया जा रहा है जिसके तहत स्कूल कॉलेज, और औद्योगिक क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं जिसमें लोगों को बताया जा रहा है कि गर्मी के मौसम में आपको किस तरह सतर्क रहना है ताकि आगजनी  की घटना से बचा जा सके। उन्होंने बताया कि फरीदाबाद में 6 फायर स्टेशन है जिसके तहत 28 अग्निशमन गाड़ियां और छह मोटरसाइकिल उपलब्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here