Home Ambala बढ़ते तापमान से गेहूं और सरसों की फसल में बीमारी की आशंका...

बढ़ते तापमान से गेहूं और सरसों की फसल में बीमारी की आशंका बढ़ी

138
0
अम्बाला, 29 जनवरी -पिछले कई दिनों से अंबाला में लगातार तेज धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है ! बढ़ते तापमान का अब फसलों पर भी असर देखने को मिल सकता है ! बढ़ते तापमान से किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीरें खींच गई है ! खासकर बढ़ते तापमान से गेहूं और सरसों की फसल में बीमारी की आशंका बढ़ गई है ! बढ़ते तापमान को देखते हुए किसानों को क्या सावधानियां रखनी चाहिए इसके बारे में भी एग्रीकल्चर डिप्टी डायरेक्टर ने जानकारी दी है.उन्होंने गेहूं की फसल में  पीले रुतबे और सरसों में सफेद रुतबे की बीमारी आने की आशंका बताई.साथ ही किसानों को फसल में हल्का पानी भी देने की बात कही, जिससे फसल में नमी बनी रहे.
बता दें  कि अंबाला में पिछले कईं दिनों से तेज धूप पड़ने के कारण तापमान में लगातार बढौतरी देखी जा रही है,जिसने किसानों की चिंता को बढ़ा दिया है.इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए एग्रीकल्चर डिप्टी डायरेक्टर जसविंदर सैनी ने बताया कि बढ़ते तापमान से दोनों फसलों गेहूं और सरसों में बीमारी की आशंका बढ़ जाती है. गेहूं में पीला रुतबा और भूरा रुतबा बीमारी की आशंका बढ़ गई हैं. वहीं सरसों में सफेद रुतबा बीमारी आ सकती है ! वहीं उन्होंने किसानों को जागरूक करते हुए कहा कि बढ़ते तापमान को देखते हुए फसलों की सिंचाई करते रहना चाहिए ताकि फसलों में ठंडक बनी रहे ! किसानों को जागरूक करने के लिए कृषि विभाग की तरफ से कैंप भी लगाए जा रहे है !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here