अम्बाला, 10 फरवरी -दिल्ली चुनाव में भाजपा ने जीत हासिल की है तो, वहीं कांग्रेस के 68 उम्मीदवार जमानत नही बचा पाए तो 20 आप उम्मीदवार बुरी तरह हारें। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा दिल्ली में झूठ और फरेब की हार हुई है। पार्टियां और भी हारती हैं लेकिन लोग उन्हें वैसे ही उन्हें जानते है जैसी वे है लेकिन आम आदमी पार्टी ने कैमोफलेजिंग कर रखी है। ये अंदर से बेईमान थे लेकिन ऊपर से कट्टर ईमानदार बने हुए थे इनकी पोल खुल सच और झूठ की लड़ाई में सच की जीत हुई।
दिल्ली चुनाव रिजल्ट में साफ दिखाई दिया है कि आप के वोट बैंक में कांग्रेस ने सेंध लगाई। जिसके बाद इंडी गठबंधन के भविष्य पर सवाल खड़े हो गए है। इस पर बोलते हुए अनिल विज ने कहा इंडी की भिंडी बन गयी है। इंडी नाम की कोई चीज नही है। जो भी वहां आए सब हार गए।
वहीं पंजाब कांग्रेस नेता प्रताप बाजवा ने पंजाब मुख्यमंत्री पर टिप्पणी की है कि वे भी बीजेपी में चले जायेंगे। इस पर बोलते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा यही इंडी मॉडल है। एक पार्टनर दूसरे पार्टनर पर टिप्पणियां कर रहा है। अभी गठबंधन टूटने की घोषणा तो नही हुई लेकिन टिप्पणियां शुरू हो गयी है।






