अम्बाला,10 फरवरी – अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में बने हार्ट सेंटर से उपचार करवाने आए एक बंदी मौका मिलते ही फरार हो गया। जिसके बाद पुलिस ने कई टीमें ने 2 घंटे के बाद उसे वापिस पकड़ कर जेल भेज दिया। राजवीर धारा 302 के तहत मुकदमें में सजा काट रहा है।
अंबाला छावनी में बना हार्ट केयर सेंटर इन दिनों सुर्खियों में है, इस बार मामल हार्ट केयर सेंटर से बंदी के भागने का है। दरअसल राजवीर नामक बंदी जो जगाधरी जेल में बंद था कल देर रात उसे सीने में दर्द की शिकायत हुई जिसके बाद उसे अंबाला छावनी के हार्ट केयर सेंटर में लाया गया जहां उसका उपचार चल रहा था। लेकिन सुबह लगभग 9:30 के आस पास मौका मिलते ही वह बंदी अस्पताल के हार्ट सेंटर से फरार हो गया जिसके बाद पुलिस को इस बात की सूचना दी गई और पुलिस ने यमुनानगर पुलिस और cia के साथ मिल कर लगभग 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे पकड़ कर जेल भेज दिया। दरअसल राजवीर 302 के मुकदमे में सजा काट रहा है और भागने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस ने दो घंटे में ही वापिस गिरफ्तार कर लिया।






