27 दिसंबर, यमुनानगर–यमुनानगर में आज सुबह रुक-रुक कर हो रही बारिश से अचानक मौसम बदल गया और ठंड बढ़ गई। सड़कों पर वाहनों की स्पीड कम हो गई है। इक्का दुक्का लोग ही सड़कों पर नजर आ रहे हैं। ठंड से बचने के लोग अलाव का सहारा भी ले रहे हैं।
ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का ले रहे सहारा
यमुनानगर में आज सुबह से ही हल्की बूंदाबांदी हो रही है जिसके चलते मौसम में अचानक से ठंड और बढ़ गई है लोग इस ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। जहां मौसम में परिवर्तन होने के कारण ठंड और अधिक बढ़ गई है वहीं ठंड बढ़ने के कारण लोग अपने घरों पर रहने पर मजबूर हो रहे हैं बारिश के कारण लोग घरों से काम निकल रहे हैं और काम धंधे पर भी इसका बहुत गहरा असर पड़ रहा है। अलाव का सहारा ले रहे बाबूराम और कृष्णलाल ने बताया कि आज मौसम में पहले की अपेक्षा ठंड बढ़ गई है और ठंड से बचने के लिए हम लोग ऊनी वस्त्र डाल रहे हैं आग सेक रहे हैं और आलाव का साहरा ले रहे हैं।घर पर ही बैठे हैं क्योंकि बारिश के कारण काम धंधे नहीं है घर चलना मुश्किल हो रहा है।
दिसंबर का महीना खत्म होने को है और अब जाकर उत्तर भारत में मौसम बदला है। जहां यह बारिश फसलों के लिए वरदान साबित हो रही है तो दूसरी तरफ लोगों के काम धंधे बंद हो गए हैं। लोग घरों में ही दुबककर बैठने को मजबूर है। अब देखते हैं कि कब तक सूर्य देव के दर्शन होते हैं और मौसम खुलता है।







