Home Haryana हरियाणा के इस युवक ने अनिल विज पर बनाया हरियाणवी गीत, गृह...

हरियाणा के इस युवक ने अनिल विज पर बनाया हरियाणवी गीत, गृह मंत्री ने थपथपाई पीठ

253
0

अंबाला (अंकुर कपूर): हरियाणा के अनिल विज की कार्यशैली से प्रदेश की जनता प्रभावित है। इसी कड़ी में एक युवक ने गृह मंत्री को समर्पित हरियाणवी गीत बनाया और उनको सुनाया। गीत को सुनकर गृह मंत्री अनिल विज ने युवक की तारीफ की और उसकी पीठ थपथपाई। अंबाला जिले के कोंकपुर गांव निवासी युवक राजू वडाली ने गीत की पंक्तियां गुणगुणाई “धाकड़ फैसले लेवै जो म्हारे हरियाणा मैं, सारे गुण अवलेबल हैं अनिल विज सयाणे मै..”।

गीत के शब्द लिखे दिव्यांग संजू ने, गीत बनाया राजू ने

राजू ने बताया कि इस गीत में संगीत उसने दिया है जबकि इस गीत को उसके दिव्यांग दोस्त संजू ने लिखा है। कैथल में उनका स्टूडियो है जहां पर उन्होंने इस गीत में संगीत जोड़कर इसे अंतिम रूप दिया। उन्होंने बताया लगभग चार मिनट के गीत में गृह मंत्री अनिल विज कार्यशैली को बताने का प्रयास किया गया है। उन्होंने बताया गृह मंत्री अनिल विज पर आगे भी वह और गाने बना रहे हैं जिन्हें जल्द अंतिम रूप दिया जाएगा।

अनिल विज की बदौलत यहां ढेरों विकास कार्य हुए

उन्होंने बताया कि गृह मंत्री अनिल विज की कार्यशैली प्रदेशभर में प्रचलित है, चाहे विकास का मामला हो या फिर न्याय का। सभी को उनसे एक आस रहती है। अम्बाला छावनी पहले विकास के मामले में अछूता था, मगर गृह मंत्री अनिल विज की बदौलत यहां ढेरों विकास कार्य हुए हैं। गृह मंत्री अनिल विज ने इन युवाओं की प्रशंसा कर उनकी पीठ थपथपाई। गौरतलब है कि गृह मंत्री की कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर पूर्व में रॉकी मित्तल द्वारा गीत बनाया गया था जोकि काफी चर्चित भी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here