Home Haryana हरियाणा के परिवहन मंत्री ने लोगों को दी 128 मिनी बसों की...

हरियाणा के परिवहन मंत्री ने लोगों को दी 128 मिनी बसों की सौगात, जल्द इलेक्ट्रिक बसें भी मिलेंगी

196
0

फरीदाबाद (अंकुर कपूर): हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने प्रदेशवासियों को 128 मिनी बसों की सौगात दी है। मीडिया सूत्रों के अनुसार शनिवार को बल्लभगढ़ के बस डिपो से हरी झंडी दिखाकर इन्हें जनता की सेवा के लिए समर्पित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि रोडवेज की बसें गरीबों का जहाज है और आने वाले समय में प्रदेश में बसों की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि आज बहुत शुभ दिन है कि पूरे प्रदेश में 128 मिनी बसों की शुरुआत की गई है, जो गांव-गांव कॉलोनियों तक लोगों को सुविधाएं उपलब्ध करवाएंगे और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा भी सार्थक होगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में दिसंबर तक 375 इलेक्ट्रिक पत्ते हरियाणा के बेड़े में शामिल होंगी और प्रदेश में बसों की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा और सरकार का धन्यवाद करते हुए प्रशंसा की और कहा कि इन बच्चों के सड़कों पर उतरने से आम जनता को भारी लाभ होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here