Home Ambala अंबाला की 11 साल की नन्ही कलाकार सोशल मीडिया पर...

अंबाला की 11 साल की नन्ही कलाकार सोशल मीडिया पर अपनी डांस वीडियो के लिए खूब सुर्खियों में

272
0
अम्बाला, 3 फरवरी –सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो रातों रात किसी भी व्यक्ति को आसमान की ऊंचाइयों पर पहुंचा देता है.वहीं  अंबाला की 11 साल की नन्ही  कलाकार इन दिनों सोशल मीडिया पर अपनी डांस वीडियो के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है. गुरसीरत की उम्र 11 साल है और अब तक अपनी उम्र से ज्यादा मेडल जीत चुकी है।
सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो किसी को भी रातों रात फेमस कर देता है, ऐसे ही अंबाला की रहने वाली एक बेटी की वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही है जिसमें वो भांगड़ा करते हुए दिखाई दे रही है। उस बच्ची का नाम ग़ुरसीरत है और 11 साल उसकी उम्र है जब गुरसीरत से हमने इस बारे में बात की तो उसने बताया कि उसकी एक वीडियो इन दिनों लगातार सोशल मीडिया पर ट्रेडिंग पर है और उसे लोगों का इतना प्यार मिल रहा है जिससे काफी खुशी होती है.उसने बताया कि उसकी 11 साल उम्र है और अब तक लगभग 22 ट्रॉफियां वह स्टेट और डिस्ट्रिक्ट लेवल डांस कॉम्पिटेशन में जीत चुकी है। अपनी उम्र से कई ज्यादा मेडल वो जीत चुकी है और अब उसका और उसके पूरे परिवार का सपना है कि वह एक रियलिटी डांस शो में जाए और भविष्य में एक अच्छी फिल्म में एक्टिंग भी करें. आए दिन यह बच्ची नए-नए पुरस्कार जीतती रहती है और अपने साथ-साथ अपने परिवार और अंबाला का नाम रोशन करते रहती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here