रोहतक 05 अगस्त : आईएमटी फेस 3 के सुनसान इलाके में लगभग 20 वर्षीय युवती का श*व मिला है। हालांकि अभी तक युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है। अंदेशा जताया जा रहा है कि दु*ष्कर्म के बाद युवती की ह*त्या की गई हो। फिलहाल श*व को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौ*त के वास्तविक कर्म का खुलासा होगा।
युवती के पास से मोबाइल व पर्स हुआ बरामद
पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है खरक़व्ड6 गांव का रहने वाला एक युवक घूमने के लिए आईएमटी फेस 3 में गया हुआ था, तो उसने आईएमटी फेस 3 की सड़क के किनारे एक युवती का शव पड़ा हुआ दिखा। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। आईएमटी थाना पुलिस व एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।आसपास के लोगों से श*व की शिनाख्त करवाने का प्रयास किया लेकिन कामयाबी नहीं मिली। पुलिस को युवती के पास से एक पर्स व मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। हालांकि मोबाइल अनलॉक होते ही युवती की शिनाख्त हो जाएगी।आईएमटी थाना एसएचओ दिलबाग सिंह ने बताया कि युवती की उम्र लगभग 20 से 21 साल है। जांच में अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। युवती के मुंह से झाग भी निकल रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौ*त के वास्तविक कारण का खुलासा हो पाएगा।







