अम्बाला, 3 फरवरी – अंबाला में आज एक बार फिर परिवहन मंत्री अनिल विज का बड़ा एक्शन देखने को मिला.इस दौरान मंत्री अनिल विज ने अंबाला नारायणगढ़ रोड पर खुद उतर के डंपर और बड़े वाहनों के चालान किए। खामियां मिलने पर वाहन चालक को थाने जाने को कहा.इस दौरान डीएसपी और आरटीओ को भी फटकार लगते हुए कहा कि आरटीओ साहब आदेश नहीं सुनते।अनिल विज ने खुद वाहनों की चेकिंग की और इंचीटेप से बड़े वाहनों की हाइट नापी। वही नशे में मिलने पर ड्राइवर का मेडिकल करवाने के भी आदेश दिए।
खामियां पाए जाने पर कारवाई के भी आदेश
इस बारे में जानकारी देते हुए विज ने कहा कि जब वे राजस्थान गए थे तो वापिस आते वक्त उन्होंने RTA को नाका लगाने के आदेश दिए थे लेकिन जब नाका नहीं लगा तो उन्हें खुद सड़क पर उतरना पड़ा तो बड़े वाहनों की जांच की इस दौरान सभी के डॉक्युमेंट्स चेक किए।वही खामियां पाए जाने पर कारवाई के भी आदेश दिए, और जो चालक नशे में लग रहा था उसके मेडिकल के आदेश दिए।






