Home Ambala अंबाला नगर परिषद एक्शन मोड में….अवैध रूप से अतिक्रमण करने वालों पर...

अंबाला नगर परिषद एक्शन मोड में….अवैध रूप से अतिक्रमण करने वालों पर की कार्यवाई

144
0
अम्बाला, 31 जनवरी –अंबाला नगर परिषद सदर इन दिनों एक्शन मोड में नजर आ रहा है ! अवैध रूप से अतिक्रमण करने वाले लोगों पर आज फिर से नगर परिषद की टीम द्वारा करवाई की गई ! बता दें कि नगर परिषद शहर को स्वच्छ रखने की भी कोशिश में लगा है और नालों के ऊपर ही लोगों ने अवैध अतिक्रमण किया हुआ है जिसकी वजह से नालों की सफाई करने में दिक्कत आ रही है ! हालांकि पहले भी नगर परिषद की टीम द्वारा इस अतिक्रमण को हटाया गया था लेकिन एक बार फिर से लोगों ने अतिक्रमण दोबारा से अतिक्रमण कर लिया जिसके चलते नगर परिषद दोबारा नगर परिषद की टीम द्वारा अतिक्रमण को हटाया गया ! हालांकि फ्रूट के रेहड़ी फड़ी वालों ने इसका विरोध भी किया लेकिन पुलिस की मौजूदगी हों से उनकी एक न चली !
अंबाला कैंट नगर परिषद आजकल में एक्शन मोड में नजर में दिखाई दे रही है ! अब अतिक्रमण करने वालों को खैर नहीं है ! आज नगर परिषद की टीम द्वारा अंबाला कैंट बस स्टैंड के पास से अतिक्रमण को हटाया गया ! पहले भी एक बार बस स्टैंड के पास से अवैध रेहड़ी फड़ी लगाने वालों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया गया था लेकिन फिर से रेहड़ी फड़ी वालों ने बस स्टैंड के पास नाले के साथ अतिक्रमण कर लिया जिसपर आज फिर से नगर परिषद सैनेट्री इंस्पेक्टर विनोद बैनीवाल के अगुवाई में बस स्टैंड के साथ किए गए अतिक्रमण को हटाया गया और इस मौके पर नाले की सफाई JCB मशीन द्वारा कराई गई !
सैनेट्री इंस्पेक्टर विनोद बैनीवाल ने दी जानकारी 
 सैनेट्री इंस्पेक्टर विनोद बैनीवाल ने आज की करवाई के बारे में जानकारी दी ! उन्होंने कहा कि जो रेहड़ी फड़ी वाले हैं वो रोड पर गंद फैला देते है और हमें दोबारा दोबारा मेहनत करनी पड़ती है ! उन्होंने कहा कि हम चाहते है कि ये सभी इकट्ठे होकर पुल के नीचे चले जाए और हम इनके लिए एक परमानेंट सफाई कर्मचारी लगा देंगे ! उन्होंने कहा कि इनको वजह से शहर गंदा लगता है और हम चाहते है कि शहर अच्छा लगे ! उन्होंने कहा कि बहुत सी शिकायतें भी आ रही थी और इसी को लेकर आज ये मुहीम चलाई जा रही है !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here