हरियाणा: हरियाणा के गुरुग्राम में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां एक नाइट क्लब में बाउंसरों ने महिला के साथ छेड़छाड़ की। जानकारी के मुताबिक जहां पीड़ित लोगों में से एक ने क्लब के दरवाजे पर खड़े एक कर्मी पर उनकी महिला दोस्त के साथ दुर्व्यवहार किया। उन्होंने कहा कि जब महिला ने आपत्ति जताई तो अन्य बाउंसर और प्रबंधक वहां इकट्ठे हो गए तथा उन्होंने उससे गाली-गलौज करनी शुरू कर दी।
उन्होंने बताया कि उद्योग विहार स्थित क्लब के दो प्रबंधकों और 8 बाउंसर (सुरक्षा कर्मी) समेत 10 लोगों पर घटना के संबंध में मामला दर्ज किया गया है। यह घटना सोमवार को देर रात करीब दो बजे की है। पुलिस आयुक्त काला रामचंद्रन ने बताया कि इनमें से छह बाउंसर समेत सात को बुधवार रात को पकड़ा गया। घटना के बाद उद्योग विहार पुलिस थाने में शिकायत की गई तथा दस लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 147 (दंगा) , 149 (गैरकानूनी तरीके से एकत्र होना), 323 (चोट पहुंचाना), 354-ए (छेड़छाड़), 379-ए (छीनना), 506 (आपराधिक भयादोहन) के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।







