फरीदाबाद, 31 जनवरी -महाकुंभ में भगदड़ के दौरान फरीदाबाद के एक व्यक्ति ने अपनी जान गवा दी.
प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में भगदड़ के दौरान जहां 30 से ज्यादा लोगों की मौ.त हो गई.
वहीं इसमें फरीदाबाद का एक शख्स भी अपनी जवान जान गवा बैठा फरीदाबाद के संजय कॉलोनी निवासी 33 वर्षीय अमित अपने परिवार के साथ 25 तारीख को अयोध्या के लिए निकला था. जहां दर्शन करने के बाद वह परिवार के साथ कुंभ स्नान के लिए प्रयागराज चला गया.28 और 29 जनवरी की रात भगदड़ में अमित ने अपनी जान गवा दी। अमित के साथ उसकी मां उसकी पत्नी चार बच्चे और एक बहन साथ थी अमित के चार बच्चों में तीन बेटियां वी एक बेटा है.अमित की तीन बेटियों में सबसे बड़ी बेटी की उम्र 6 साल है. जबकि सबसे छोटा बेटा 27 जनवरी को 1 साल का हुआ है.अमित की मौत के बाद परिवार आर्थिक संकट छा गया है.







