Home Ambala कैबिनेट मंत्री अनिल विज के PSO सुरिंद्र ने बिना दहेज के की...

कैबिनेट मंत्री अनिल विज के PSO सुरिंद्र ने बिना दहेज के की बेटे की शादी… समाज को दिया संदेश

166
0
अम्बाला,17 जनवरी –हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज के PSO सुरिंद्र इन दिनों चर्चाओं में है और लोगों की खूब तारीफ बटोर रहे है. दरअसल सुरेंद्र ने हाल ही में अपने बेटे की शादी बिना दहेज के की है .जिसने समाज को एक संदेश दिया है.सुरेंद्र ने अपने बेटे की बिना दहेज की शादी कर एक नई मिसाल कायम की है और सभी को सीख दी है।
 पुलिस जिसका नाम सुनते ही दिमाग में दबंग वाली छवि सामने आ जाती है, लेकिन हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज के PSO ने इस दबंग वाली छवि के साथ साथ इंसानियत की एक नई मिसाल भी कायम की है. दरअसल PSO सुरिंद्र के बेटे की हाल ही में शादी हुई है और उन्होंने अपने बेटे की शादी कुछ ऐसे तरीके से की जो हर व्यक्ति के लिए एक मिसाल बन गए. दरअसल उन्होंने बिना दहेज लिए अपने बेटे की शादी कर अपनी बहू को घर लेकर आए हैं। उनके तारीफ भरे काम के बाद आज हर व्यक्ति उनकी और मंत्री अनिल विज की तारीफ करता नहीं थक रहा। इस बारे में जब सुरेंद्र से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हाल ही में उन्होंने अपने बेटे की शादी की  है और 1 रुपए भी दहेज में नहीं लिया. यह सब उन्होंने अपनी ड्यूटी और मंत्री अनिल विज से सीखने और हर व्यक्ति को यह संदेश दिया है कि अपने घर बहू लेकर आए दहेज नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here