6 सितम्बर, पलवल: भाजपा को एक और बड़ा झटका लगा है,जहां कांग्रेसी नेता और पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल के नेतृत्व में करीब एक दर्जन पूर्व पार्षद और गणमान्य व्यक्तियों ने भाजपा को अलविदा कहकर कांग्रेस का दामन थामा। भाजपा को अलविदा कहकर आए सभी को पूर्व मंत्री करण दलाल ने पार्टी का पटका पहनाकर उनको कांग्रेस में शामिल कराया। इस दौरान कांग्रेस नेता करन दलाल ने भाजपा के साथ साथ जिला स्तरीय अधिकारियों पर भी हमला बोला और जिला उपायुक्त के निवास को लेकर उन्होंने कहा की पलवल के डीसी ने शहर की 15 एकड़ बेसकीमती जगह पर कब्जा किया हुआ है कांग्रेस की सरकार बनने पर डीसी आवास को लघु सचिवालय के पीछे सिफ्ट किया जायेगा
पलवल में श्यामवीर ठेकेदार द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री करन दलाल कहा कि भाजपा सरकार के पिछले 10 सालों में प्रदेश की जनता दुखी हो चुकी है। कांग्रेस के समर्थन में सभी वर्ग एक साथ खड़े हो चुके हैं । लोगों ने कांग्रेस को सत्ता में लाने का मन बना लिया है। हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। कांग्रेस की सरकार में पलवल जिले को प्रदेश का नंबर वन जिला बनाया जाएगा.पलवल जिले को ग्रुरुग्राम व नोएडा की तरह विकसित किया जाएगा। कांग्रेस के राज में मजदूर और कमेरे वर्ग को काम मिलेगा। बच्चों को आधुनिक शिक्षा प्रदान की जाएगी। बेटियों को शिक्षित बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। करण सिंह दलाल ने कहा कि विधानसभा चुनाव को पर्व के तौर पर देखा जा रहा है। इस बार प्रदेश में कांग्रेस की लहर चल रही है जिसने सुनामी का रूप ले लिया है। पलवल जिले में एक तरफा माहौल कांग्रेस के पक्ष में है। कांग्रेस पार्टी में विभिन्न गांवों के सरपंच, वार्ड पार्षद, ब्लॉक समिति मेंबर तथा सामाजिक संगठनों के लोग शामिल हो रहे है। दलाल ने कहा कि विधानसभा चुनाव को पूरी गंभीरता के साथ लड़ा जाएगा। पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है।







