Home Haryana रेवाड़ी में अवैध पेट्रोल-डीजल भंडारण का भंडाफोड़, 7 ड्रम और पिकअप जब्त

रेवाड़ी में अवैध पेट्रोल-डीजल भंडारण का भंडाफोड़, 7 ड्रम और पिकअप जब्त

13
0

रेवाड़ी। अवैध रूप से पेट्रोल-डीजल का भंडारण और उसकी सप्लाई करने वालों के खिलाफ रेवाड़ी पुलिस ने कार्रवाई की है। क्राइम ब्रांच की टीम ने रात गांव गुजरीवास में खेत के अंदर बने एक प्लाट पर छापेमारी कर एक हजार लीटर से अधिक पेट्रोल-डीजल बरामद किया। मौके से सात ड्रम और एक पिकअप गाड़ी को कब्जे में लिया गया है।पुलिस के अनुसार, क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि गुजरीवास गांव में खेत के अंदर बने प्लाट में अवैध तरीके से पेट्रोल-डीजल जमा किया जा रहा है।

यहां से पेट्रोल-डीजल की सप्लाई किए जाने की भी जानकारी सामने आई थी। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने  रात प्लाट पर दबिश दी।तलाशी के दौरान मौके पर सात ड्रम मिले, जिनमें एक हजार लीटर से अधिक पेट्रोल-डीजल भरा हुआ था। इसके अलावा प्लाट में खड़ी एक पिकअप गाड़ी भी बरामद हुई। पुलिस ने पेट्रोल-डीजल और वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कार्रवाई की जानकारी मिलने के बाद कसोला थाना पुलिस और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया गया। विभागीय अधिकारी बरामद पेट्रोल-डीजल की जांच कर रहे हैं और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इसे कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई किन लोगों को की जानी थी।पुलिस अब अवैध भंडारण और पेट्रोल-डीजल की सप्लाई से जुड़े लोगों की पहचान करने में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here