Home Haryana कानून व्यवस्था नहीं संभाली जा रही तो सत्ता छोड़ चुनाव करवाए बीजेपी...

कानून व्यवस्था नहीं संभाली जा रही तो सत्ता छोड़ चुनाव करवाए बीजेपी : अनुराग ढांडा

143
0
चंडीगढ़ : चन्द्रिका ( TSN)-आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने  प्रेसवार्ता में प्रदेश  बीजेपी सरकार को घेरा.उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश में कानून और सरकार का नहीं, बल्कि जंगलराज चल रहा है। पूरे हरियाणा में ऐसी घटनाएं हो रही हैं जो सरकार को शर्मसार करने के लिए काफी हैं। उन्होंने कहा कि  पिछले कई दिनों में ऐसे वीडियो सामने आए हैं जैसे कोई फिल्म की सूटिंग चल रही हो। प्रदेश में ऐसी घटनाएं हुई जिसमें फायरिंग करके व्यापारियों में भय पैदा करने की कोशिश की जा रही है और उसके बाद उनसे फिरौती मांगी जाती है।
अनुराग ढांडा ने  आरोप लगाया  कि जब से नायब सिंह मुख्यमंत्री बने हैं वो सारी स्थिति को कंट्रोल कर पाने में नाकाम हैं। सीएम नायब सिंह न तो कानून व्यवस्था संभाल पा रहे और न ही पॉलिटिकली अपनी सरकार को स्टेबल रख पा रहे हैं। जो अफसर जगह जगह पर संवाद कर रहे हैं उनसे उनके स्थानीय नेता नाराज हैं कि यहां कोई काम नहीं हो रहा है। अनिल विज तो गृह मंत्री के पद से हटकर घर पर खाली बैठे हैं और नायब सिंह उनके तजुर्बे का इस्तेमाल भी नहीं करना चाहते। कहीं न कहीं सीएम नायब सिंह के मन में डर है कि अनिल विज का जो अनुभव है यदि गृह मंत्रालय जैसा विभाग उनके हाथ में दे दिया तो कहीं वो पूरी सरकार ही उनके पैरों तले से न खींच ले। इस वक्त बीजेपी हरियाणा में हार का डर से घबराई हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here