भिवानी (एकता): भिवानी के लोहारू में हुए हत्याकांड ने तूल पकड़ लिया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार शनिवार को दादरी मोड पर ग्रामीणों ने शव को रोड के बीच में रखकर जाम लगाया। साथ ही भिवानी के रोड भी जाम किए। बता दें कि पुलिस कार्रवाई न होने से नाराज ग्रामीणों ने रोड जाम किया है। झाझड़ा श्योराण के पूर्व सरपंच सुरेंद्र सिंह की एक्सीडेंट में मौत हुई थी। अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया था। ग्रामीण आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।







