पानीपत (एकता): हरियाणा सरकार ने महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। खास बात यह है कि वह महिलाओं को सम्मानित करेगी। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा राज्य स्तरीय महिला पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जो महिलाएं इसकी इच्छुक हैं वह 20 नवंबर तक अपने आवेदन जिला कार्यक्रम अधिकारी में जमा करवा सकती हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड के लिए 51 हजार व प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। इतना ही नहीं विभिन्न क्षेत्रों में एमपीएचडब्ल्यू तथा नर्स, महिला खिलाड़ी, राजकीय कर्मचारी और महिला महिला उद्यमी को 21-21 हजार रुपए और Commendation Letter देकर सम्मानित किया जाएगा।

20 नवंबर तक करवा सकते हैं नामांकन
बता दें कि पुरस्कार के लिए पात्र अभ्यर्थी 20 नवंबर तक अपना नामांकन कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। इन नामांकनों को जिला कार्यक्रम अधिकारी निदेशक, महिला एवं बाल विकास विभाग के हरियाणा के कार्यालय को पहली दिसंबर 2023 तक भेजेंगे। ज्यादा जानकारी के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय में आकर जानकारी ले सकते हैं। आवेदन से संबंधित जानकारी के लिए https://wcdhry.gov.in/ वेबसाइट पर विजिट करते हुए पुरस्कार के लिए योग्यताएं डाउनलोड की जा सकती हैं।







