Home Ambala भारत के वीर: एक शौर्य गाथा” साइकिल रैली पहुंची अम्बाला… आर्मी ...

भारत के वीर: एक शौर्य गाथा” साइकिल रैली पहुंची अम्बाला… आर्मी अधिकारियों ने किया स्वागत

218
0
अम्बाला, 16 जनवरी -“भारत के वीर: एक शौर्य गाथा” (भारत के बहादुर: साहस की कहानी) थीम पर आधारित यह रैली हुसैनी वाला से नई दिल्ली तक कुल 710 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। आज यह रैली अंबाला पहुंची यहां सैनिक रेस्ट हाउस में पहुंचने पर आर्मी ब्रिगेडियर और आर्मी के उच्च अधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया ! इस रैली में एनसीसी कैडेटों सहित कुल 25 प्रतिभागी शामिल हैं। यह कार्यक्रम ऐतिहासिक योद्धाओं, स्वतंत्रता सेनानियों और स्वतंत्रता के बाद की लड़ाइयों के वीरों को समर्पित है। भाग लेने वाले कैडेट राष्ट्रीय गौरव और एकता को उजागर करते हुए रास्ते में विभिन्न स्मारकों पर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।
भारत के वीर: एक शौर्य गाथा” साइकिल रैली निकाली जा रही जो भारत पाक सीमा पर स्थित हुसैनी वाला से नई दिल्ली तक कुल 710 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। आज ये साइकिल रैली अंबाला कैंट सैनिक रेस्ट हाउस पहुंची ! यहां पहुंचने पर आर्मी ब्रिगेडियर और अन्य उच्च अधिकारियों द्वारा इस साइकिल रैली का भव्य स्वागत किया गया ! इस मौके पर साइकिल रैली में में शामिल NCC कैंडिडेट पर फूलों की वर्षा भी की गई ! इस मौके पर ब्रिगेडियर विकास राय शांडिल्य ने मीडिया से बात करते हुए इस साइकिल रैली का मुख्य मकसद बताया ! उन्होंने कहा कि जैसा की टाइटल से ही पता चलता है हमारे देश ने अब तक कितने शूरवीर पैदा किए हैं और उनसे हम क्या सबक लेकर हमारा नेक्स्ट जनरेशन जो कि हमारे NCC कैंडिडेट हैं किस तरह से उनसे प्रेरणा लेकर आगे का काम भी कर सकते है और ये ही हमारा मेन मकसद है ! उन्होंने बताया कि इस रैली की शुरुआत 07 जनवरी से हुसैनी वाला से शुरू हुई थी और लगभग 710 किलोमीटर का रास्ता तय करके ये रैली 20 जनवरी को समापन नई दिल्ली में प्रतिष्ठित प्रधानमंत्री की रैली में होगा, जो राष्ट्र के 76वें गणतंत्र दिवस के उत्सव में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने बताया कि रैली में शामिल बच्चे हरियाणा पंजाब हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ से है और सभी जगह से थोड़े थोड़े बच्चे मिलकर ये रैली निकाल रह है ! उन्होंने संदेश देते हुए कहा कि जिस प्रकार से अंबाला में अलग अलग जगह क्या है चाहे वो कुरुक्षेत्र के हो चाहे वो 1857 की लड़ाई का हो , चाहे वो पानीपत की लड़ाई हो या फिर अंबाला जो टू कोर है जिसने 1970 की लड़ाई में योगदान दिया उनसे प्रेरणा लेकर ये आगे बढ़ें !
वहीं साइकिल इंचार्ज ने इस रैली के बारे में विस्तार से जानकारी दी. वहीं साइकिल रैली में भाग लेने वाले NCC कैंडिडेट ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम पंजाब , हिमाचल और चंडीगढ़ के कैंडिडेट है जिस्म टोटल 12 कैंडिडेट है और जिसमें 6 लड़के और 6 लड़कियां है ! उन्होंने कहा कि साइकिल रैली का हमारा मुख्य मकसद जो हमारे वीर हुए है उनका संदेश लेकर हम जा रहे है ! उन्होंने कहा कि उनसे हम प्रेरणा लेकर दूसरों को भी ये संदेश दे रहे है कि जो भी हमारे वीर हुए है उनको भूलिए मत उनसे प्रेरणा लेकर डिफेंस ज्वाइन कीजिए और देश का नाम रोशन कीजिए और की जरूरी नहीं है कि आप डिफेंस ज्वाइन करकर ही देश के नाम रोशन किया जा सकता है इसके इलावा भी आप खेल में भाग लीजिए , पढ़ाई में भाग लीजिए और जो भी आप कर सकते है वो कीजिए !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here