Home Faridabad NH गदपुरी टोल प्लाजा पर ट्रैफिक नियमों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

NH गदपुरी टोल प्लाजा पर ट्रैफिक नियमों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

224
0
फरीदाबाद,9 जनवरी (TSN)-फरीदाबाद में एनएचएआई द्वारा कोहरे में लोगों को ट्रैफिक नियमों के बारे में जागरूक करने के लिए अभियान चलाया गया. इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर फरीदाबाद की डीसीपी ट्रैफिक जसलीन कौर ने वाहनों में रिफ्लेक्टर भी लगाए।
 राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गदपुरी टोल प्लाजा पर आयोजित कार्यक्रम में डीसीपी ट्रैफिक जसलीन कौर ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कोहरे के कारण कई बार दुर्घटनाएं हो जाती हैं लेकिन अपने वहां पर रिफ्लेक्टर लगाना अति अनिवार्य है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि सड़क पर चलते समय नियमों का पालन जरूर करें। उन्होंने कहा कि लोगों को ऐसे जागरूक करने वाले कार्यक्रमों से काफी जानकारी मिलती है और बिना वजह होने वाली दुर्घटनाओं से भी बचा जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here