Home Haryana रोडवेज के ड्राइवर संदीप के अपहरण मामले में डीएसपी सिटी राजीव ने...

रोडवेज के ड्राइवर संदीप के अपहरण मामले में डीएसपी सिटी राजीव ने किए एहम खुलासे

234
0
करनाल, 9 जनवरी – रोडवेज के ड्राइवर संदीप के अपहरण मामले में डीएसपी सिटी राजीव ने एहम खुलासे किए हैं. गौरतलब है कि  करनाल के नरुखेड़ी गांव के निवासी संदीप को बदमाशो द्वारा गाड़ी में अपहरण किया था। जिसके बाद पुलिस की तत्प्रता से 8 से 10 घण्टो में ही मामले को सुलझाते हुए 3 आरोपियों को काबू किया था।
करनाल सिटी डीएसपी राजीव ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों नरेंद्र, सुरेंद्र , अक्षय को गिरफ्तार किया था।इसमें नरेंद्र हरियाणा पुलिस का कर्मचारी है।सट्टे में पैसे हारने और देनदारी ज्यादा होने के कारण अपने दोस्तों के साथ मिलकर संदीप का अपहरण किया था। सालवन गांव के पास आरोपियों के साथ पुलिस मुठभेड़ में पुलिस पर गोली भी चलाई थी। आरोपियों ने संदीप के परिजनों से दो करोड़ की फिरौती मांग की थी। संदीप के परिवार से 80 लाख देने की बात तह भी हो गई थी। आरोपी संदीप के मोबाइल के सिम को नए फोन में डालकर परिवार से फिरौती की मांग रहे थे।पुलिस ने गोहाना के पास से इन तीनों को गिरफ्तार था। तीनों आरोपियों के ऊपर थे पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज है। आरोपियों के पास से देसी पिस्तौल,  पिस्टल जिंदा कारतूस, गाड़ी बरामद कर ली गई है। तीन दिन के रिमांड के बाद आज फिर कोर्ट में पेश किया गया है। अब आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here