अंबाला (अंकुर कपूर): अंबाला शहर में पिछले दिनों 2 कपड़ा शोरूम में युवकों ने सेंध लगाकर 9 लाख रुपए उड़ा लिए थे। घटना के 15 दिनों बाद भी आरोपी पकड़े नहीं गए जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक की। जिसमें दोनों युवक साफतौर पर नजर आ रहे हैं। दोनों युवकों का चेहरा साफ नजर आ रहा है। पुलिस प्रशासन ने दोनों युवकों की पहचान करने वाले लोगों के लिए 10 हजार रुपए का इनाम भी रखा है।
बलदेव नगर के एसएचओ गौरव पुनिया ने बताया कि अंबाला में 15 जनवरी को दो कपड़ा शोरूम में 9 लाख की चोरी हुई थी जिसमें FIR दर्ज कर ली गई थी। लोगों से अपील की जा रही है कि अगर कोई भी इन युवकों की पहचान करता है तो उनकी सूचना गुप्त रखी जाएगी। इसके साथ ही युवकों की पहचान करने वाले को 10 हजार का इनाम भी घोषित किया गया है।







