अंबाला (एकता): पूर्व विदेश मंत्री एवं कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के विवादित बयान पर राजनीति होने लगी है। बता दें कि उन्होंने राहुल गांधी की तुलना श्री राम से कर दी। खुर्शीद के इस बयान से हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज भड़क गए।
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि सलमान खुर्शीद जी आपने राहुल गांधी की तुलना श्री राम से की है और आपकी ही यूपीए सरकार ने 2009 में सुप्रीम कोर्ट में हलफनामे में श्रीराम को काल्पनिक बताया था तभी आप राहुल गांधी को यात्रा में दाढ़ी बड़वा कर सर्दी में आदे कपड़े डलवा कर काल्पनिक नेता बना कर पेश करना चाह रहे हैं।
सलमान खुर्शीद जी आपने राहुल गांधी की तुलना श्री राम से की है और आपकी ही यूपीए सरकार ने 2009 में सुप्रीम कोर्ट में हलफनामे में श्रीराम को काल्पनिक बताया था तभी आप राहुल गांधी को यात्रा में दाढ़ी बड़वा कर सर्दी में आदे कपड़े डलवा कर काल्पनिक नेता बना कर पेश करना चाह रहे हैं ।
— ANIL VIJ MINISTER HARYANA (@anilvijminister) December 27, 2022







