13 दिसंबर, सोनीपत–सोनीपत के सेक्टर तीन में पड़ी खाली जगह में एक गर्दन कटा महिला श.व मिलने से फैल गई।महिला की निर्मम हत्या की गई है।सूचना के बाद सेक्टर 27 थाना पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोर्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया है।फिलहाल पुलिस मामले में गहनता से जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार सोनीपत के सेक्टर 3 में उस समय हड़कम मच गया जब एक गर्दन कटी महिला का शव पड़ा हुआ मिला। सूचना के बाद सेक्टर 27थाना पुलिस मौके पर पहुंची और श.व के आसपास छानबीन की गई। महिला के श.व के पास से कुछ कागजात और आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ हैं।जिसके आधार पर पुलिस ने महिला के पति को मौके पर बुलाया। महिला के पति ने जानकारी दी की कपड़ों के आधार पर उसने पहचान की है।मृतक महिला का नाम चिमनी देवी और आयु 51 साल है।ये ये बिहार के रहने वाले हैं और सोनीपत में 10 साल से किराए पर रहते हैं ।महिला एक निजी हॉस्पिटल में सफाई कर्मचारी के तौर पर काम करती थी।कल घर पर नाइट ड्यूटी की बात कह कर आई थी महिला के पति ने किसी से कोई झगड़ा या दुश्मनी की बात से भी इंकार कर दिया है।
मामले में जानकारी देते हुए सेक्टर 27थाना प्रभारी स्वित कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि सेक्टर 3 के खाली एरिया में महिला का शव पड़ा है।मौके पर पहुंच कर महिला के शव को कब्जे में लिया गया और हॉस्पिटल भेजा गया है।महिला की गर्दन काटी गई है और शरीर पर अन्य जगह पर भी निशान मिले हैं,महिला की उंगलियां भी काटी गई है,मामले में गहनता से जांच शुरू कर दी गई है।







