13 दिसंबर, सोनीपत–सोनीपत के गन्नौर के बाएं गांव में जमीन पर कब्जा छुड़वाने गई बड़ी थाना पुलिसकर्मियों कब्जा धारियों ने हमला कर घायल कर दिया। वही मौके पर मौजूद महिलाओं ने महिला पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्ची पावडर डाल दिया। किसी तरह पुलिसकर्मियों ने हालात पर काबू पाया और आरोपियो के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वही अब घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
पुलिसकर्मियों की आंखों में डाली मिर्च, फाड़ी वर्दी
जानकारी देते पुलिस प्रवक्ता एएसआई रविन्द्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 5 दिसंबर को पटवारी जोगिंदर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि दिल्ली निवासी संजय अग्रवाल की बांय गांव में जमीन है, जिस पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। अदालत के आदेश पर दोनों पक्षों को जमीन की निशानदेही के लिए मौके पर बुलाया गया। निशानदेही के दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया और माहौल तनावपूर्ण हो गया। जिस पर पुलिस को मौके पर बुलाया गया। सूचना पर बड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो कब्जा धारियों ने पुलिसकर्मियों से झगड़ा शुरू कर दिया। झगड़े के दौरान आरोपियों ने पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च डाल दी और मारपीट कर वर्दी तक फाड़ दी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपियो के खिलाफ केस दर्ज कर कर गिरफ्तार कर लिया।







