Home Ambala उत्तर रेलवे के पांच मंडलों में अंबाला मंडल को सर्वेश्रेष्ठ स्वच्छता सम्मान...

उत्तर रेलवे के पांच मंडलों में अंबाला मंडल को सर्वेश्रेष्ठ स्वच्छता सम्मान ​मिला

129
0
अम्बाला, 25 जनवरी -उत्तर रेलवे के पांच मंडलों दिल्ली, फिरोजपुर, लखनऊ, मुरादाबाद में से अंबाला मंडल को सर्वेश्रेष्ठ स्वच्छता सम्मान ​मिला है। यह सम्मान 69 वें रेल सप्ताह के दौरान दिल्ली में आयोजित समारोह में अंबाला मंडल के रेल प्रबंधक विनोद भाटिया को दिया गया। इसके अलावा समारोह में 15 अलग-अलग विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभागीय अधिकारियों को शील्ड व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। ढोल बजे के साथ शिलडो को अंबाला छावनी  प्लेटफार्म पर लाया गया डीआरएम ने कर्मचारियों को  फूल मालाए पहनाई और अंबाला मंडल की इस जीत पर खुशी जताई।।
आज दादर एक्सप्रेस से अंबाला पहुंचे डीआरएम विनोद भाटिया ने बताया कि यह सम्मान अकेले किसी एक अ​धिकारी की कार्यशैली से नहीं ब​ल्कि प्रत्येक विभागीय अ​धिकारी और कर्मचारी के संयुक्त प्रयास से मिला है। उन्होंने बताया कि  रनिंग शील्ड्स के तहत अंबाला मंडल को वाणिज्य, कंस्ट्रक्शन, इंजीनियरिंग, मकैनिकल, मेडिकल, पसर्नल, राजभाषा, संरक्षा, सुरक्षा सम्मान प्रदान किया गया है। इसके अलावा इकोनॉमी शील्ड सहित मंडल की सर्वाेत्तम सुधार शील्ड, महाप्रबंधक उत्कृष्टता पुरस्कार और समग्र प्रदर्शन के तहत एक मंडल को विशेष शील्ड प्रदान की गई है जोकि पूरे अंबाला मंडल के लिए गर्व की बात है। इस मौके पर एडीआरएम के साथ वरिष्ठ वा​​​णिज्य प्रबंधक नवीन कुमार व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here