Home Cricket IPL 2023: राजस्थान और लखनऊ के बीच आज होगी बड़ी जंग, मैच...

IPL 2023: राजस्थान और लखनऊ के बीच आज होगी बड़ी जंग, मैच के चलते स्टेडियम में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

237
0

हरियाणा (एकता): आईपीएल 2023 में 26वां लीग मैच राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आज खेला जा रहा है। बता दें कि एक बार फिर टीमें आमने-सामने बड़ा मुकाबला खेलेगी। खास बात यह है कि इस बार यह मुकाबला राजधानी जयपुर में स्थित सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच की शुरुआत बुधवार शाम 7:30 बजे होगी। मीडिया सूत्रों के अनुसार टूर्नामेंट में राजस्थान अब तक अपने पांच में से 4 मैच जीत चुकी है, वहीं लखनऊ ने 5 में से 3 मैचों पर जीत हासिल की है।

आईपीएल में दोनों टीमें का अब तक दो बार आमना-सामना हो चुका है। लेकिन इस बार मैच देखने लायक होगा कि किस टीम का पलड़ा भारी होगा। बता दें कि इस बार दर्शकों के लिए स्टेडियम में खास व्यवस्था की गई है। पहली बार लोग बिना जालियों के खिलाड़ियों के मैच को देख सकेंगे। इतना ही नहीं स्टेडियम में जालियों की जगह स्पेशल ट्रांसपरेंट ग्लास लगाए हैं। 27 हजार दर्शकों के स्टेडियम में इस बार सिर्फ 22,960 दर्शक ही मैच का लुत्फ उठा सकते हैं। गौरतलब है कि आईपीएल 2022 यानी पिछले सीजन ही दोनों टीमों का मुकाबला हुआ था। दोनों ही मैच राजस्थान जीतने में सफल रही थी।

जानिए जयपुर में होने वाले मुकाबले

19 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जॉइंट्स के बीच शाम 7:30 बजे मैच खेला जाएगा।

27 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच शाम 7:30 बजे मैच खेला जाएगा।

5 मई को राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच शाम साढ़े 7 बजे मैच का मुकाबला देखने को मिलेगा।

7 मई को राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद में शाम साढ़े 7 बजे खएला जाएगा।

14 मई को राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच दोपहर 3:30 बजे मैच खेला जाएगा।

मैच को लेकर स्टेडियम में पुख्ता इंतजाम

आईपीएल मैच के चलते स्टेडियम में लोगों की व्यवस्था के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बता दें कि स्टेडियम के आस-पास के क्षेत्र में यातायात को डायवर्ट किया गया है। मैच के दौरान स्टेडियम के लिए करीब 1500 अधिकारी पुलिसकर्मी तैनात किए जा रहे हैं।

स्टेडियम के आस-पास क्षेत्र जैसे टॉक रोड, यूनिवर्सिटी मार्ग को डायवर्ट करके समानान्तर मार्गों से निकाला जाएगा। क्रिकेट मैच के दौरान पूरे शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णत बंद रहेगा। लोगों के वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था फुटबाल ग्राउंड में होगी।

उत्तरी गेट से अंदर आने वाले लोगों के वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था एसएमएस इन्वेस्टमेंट ग्राउंड व अम्बेडकर सर्किल के पास निर्धारित जगह पर की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here