Home politics देश और प्रदेश में अव्यवस्था फैलाकर कांग्रेस ना करे राजनीति –...

देश और प्रदेश में अव्यवस्था फैलाकर कांग्रेस ना करे राजनीति – मोहनलाल बडौली

140
0
13 दिसंबर,  सोनीपत — आज प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली ने एक अपने निवास स्थान पर प्रेस वार्ता की। इस दौरान मोहनलाल बडोली ने कहा कि हमारा सदस्यता अभियान अभी भी जारी है और अभी तक 34 लाख बीजेपी के सदस्य बने हैं।सक्रिय सदस्यों का अभियान शुरू है। वहीं किसानों पर बोलते हुए कहा कि प्रदेश और देश किसानों का है। कांग्रेस पार्टी इस पर राजनीति न करें उन्हें दिल्ली जाने से किसी ने नहीं रोका है बजरंग पुनिया पर बोलते हुए कहा कि बजरंग पुनिया चाहे जहां जा सकते हैं।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने कहा कि 5 दिसंबर से सक्रिय सदस्य बनाने का अभियान शुरू किया हैं।सत्रह हजार से ज्यादा सक्रिय सदस्य बन चुके है।34 लाख बीजेपी के सदस्य  हरियाणा प्रदेश में बने हैं।जो कार्य करता 50 सदस्य जोड़ने का सक्रिय सदस्य बन जाता है।सक्रिय सदस्य की सौ रुपए की फीस ऑनलाइन कटेगी और उसकी एक बुक में पूरा विवरण रहेगा।जिला अध्यक्ष की टोली सक्रिय सदस्यता की जांच पड़ताल करेगी।बीजेपी के प्रत्येक बूथ पर तीन सक्रिय सदस्य होंगे ।जो कार्यकर्ता 2024 के चुनाव में पार्टी के विरुद्ध में रहा है उसे पर भी निगरानी रखी जाएगी।पार्टी का विरोध करने वाला कार्यकर्ता सक्रिय सदस्य नहीं बनेगा।
मोहनलाल बडौली ने कहा किसानों का यह देश और प्रदेश है।पहली सरकार बनी है जो एमएसपी पर फैसले खरीद रही है। हरियाणा का किसान सरकार की नीतियों से संतुष्ट है।कांग्रेस के लोग खुद जाकर देखें दिल्ली जाने से कोई नहीं रोकता हैं।कांग्रेस के लोग किसानों पर राजनीति ना करें।देश और प्रदेश में अव्यवस्था फैलाकर कांग्रेस राजनीति न करें।कांग्रेस के पास राजनीति करने के और बहुत तरीके हैं।बजरंग पूनिया के शंभू बॉर्डर पर जाने पर कहां की वहां कोई भी जा सकता है किसी को नहीं रोका जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here